Search

झारखंड शराब घोटाला मामले में ACB की जांच तेज, 6 अगस्त को 3 अहम लोगों से होगी पूछताछ

Ranchi : झारखंड के चर्चित शराब प्रकरण की जांच में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई तेज कर दी है. जांच के अगले महत्वपूर्ण चरण में ACB ने तीन प्रमुख व्यक्तियों को 6 अगस्त 2026 को पूछताछ के लिए पुनः समन जारी किया है. एजेंसी दस्तावेजों, डिजिटल साक्ष्यों और विभिन्न व्यक्तियों के बयानों का आपसी मिलान कर मामले की गहन जांच कर रही है.
 
झारखंड की खबरें

ACB ने पूर्व में जारी नोटिसों के अनुपालन और जांच की आवश्यकता को देखते हुए श्यामजी शरण को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया है. श्यामजी शरण झारखंड स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (MSMCL) के पूर्व प्रबंध निदेशक और आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव रह चुके हैं. जांच एजेंसी उनके पूर्व में दर्ज बयानों और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर कई बिंदुओं पर विस्तृत पूछताछ करेगी.

इसके अलावा Nexgen Solution Pvt. Ltd. के CEO अरुण कुमार सिंह को भी 6 अगस्त को पूछताछ के लिए तलब किया गया है. ACB कंपनी की भूमिका, उससे जुड़े अनुबंध, वित्तीय लेन-देन, संबंधित संस्थाओं के साथ संबंधों और उपलब्ध दस्तावेजों की गहन पड़ताल कर रही है.

ACB के अनुसार, 6 अगस्त को होने वाली पूछताछ का उद्देश्य केवल बयान दर्ज करना नहीं, बल्कि दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड, वित्तीय लेन-देन और पहले दर्ज बयानों का आपस में मिलान कर पूरे मामले की वास्तविक कड़ियों तक पहुंचना है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही