Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह के ठिकानों पर दूसरे दिन भी ACB की छापेमारी

Ranchi : नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के मालिक विनय सिंह के ठिकानों पर दूसरे दिन भी एसीबी की छापेमारी चल रही है. एसीबी की टीम लोहरदगा और गुमला स्थित विनय सिंह के शोरूम की तलाशी ले रही है. एसीबी की आज हुई छापेमारी झारखंड में हुए शराब घोटाले से जुड़े आरोपों की जांच का भी हिस्सा है.

 

उल्लेखनीय है कि एसीबी ने रविवार को नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह के चार ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी. इस दौरान एसीबी की चार अलग-अलग टीमों ने चुटिया के अनंतपुर स्थित थर्ड स्ट्रीट, डिबडीह के टाटा मोटर्स शोरूम, डिबडीह में ही नेक्सजेन सॉल्यूशन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय और लालपुर के पीस रोड स्थित एक अपार्टमेंट में छापेमारी की.

 

इस दौरान सभी टीमों ने शराब घोटाले से संबंधित दस्तावेज व डिजिटल साक्ष्य जब्त किये. एसीबी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान टीमों ने 198 फाइलें, कंप्यूटर्स के 27  सीपीयू, एक लैपटॉप, जमीन से संबंधित 4 डीड और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं.

 

एसीबी की छापेमारी रविवार की सुबह 6.15 बजे से शाम के 6.15 बजे तक चली. जिन जगहों पर छापेमारी की गई, वो सभी जगह जेल में बंद आईएएस अधिकारी विनय चौबे के करीबी कारोबारी विनय सिंह से जुड़े हैं. 

 

विनय सिंह को एसीबी ने गुरुवार को एक जमीन की अवैध जमाबंदी कराने के मामले में गिरफ्तार किया था. विनय चौबे शराब घोटाले में जेल में बंद हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही