Search

 
 
 

विनय चौबे से जुड़े मामले में प्रियंका त्रिवेदी के क्लिनिक पर एसीबी का छापा, कई दस्तावेज जब्त

निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे से जुड़े मामले में एसीबी ने मंगलवार को अशोक नगर स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में छापेमारी की. इस दौरान टीम ने क्लिनिक से जुड़े कागजातों की जांच की और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए.  यह होमियोपैथिक क्लिनिक विनय चौबे के साले शिपिज त्रिवेदी की है. लेकिन इसे उनकी पत्नी प्रियंका त्रिवेदी चलाती है.
 

Ranchi :  निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे से जुड़े मामले में एसीबी ने मंगलवार को अशोक नगर स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में छापेमारी की. इस दौरान टीम ने क्लिनिक से जुड़े कागजातों की जांच की और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए.  यह होमियोपैथिक क्लिनिक विनय चौबे के साले शिपिज त्रिवेदी की है. लेकिन इसे उनकी पत्नी प्रियंका त्रिवेदी चलाती है.

 

 

दरअसल विनय चौबे मामले की जांच के दौरान एसीबी को जानकारी मिली थी कि शिपिज त्रिवेदी की पत्नी प्रियंका त्रिवेदी एक होमियोपैथिक डॉक्टर हैं और वह उक्त क्लिनिक का संचालन करती हैं.  हालांकि पूछताछ के दौरान शिपिज त्रिवेदी ने एसीबी को यह जानकारी दी थी कि उनकी पत्नी वहां प्रैक्टिस करती हैं.

 

इस जानकारी के आधार पर जब एसीबी ने आगे जांच की, तो यह सामने आया कि प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक शिपिज त्रिवेदी के स्वामित्व वाली संस्था है.  वित्तीय लेनदेन से इसकी पुष्टि होने के बाद एसीबी की टीम ने मंगलवार को क्लिनिक पहुंचकर जांच की और कई दस्तावेज जब्त किए.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही