Search

 
 
 

अल्पसंख्यक स्कॉलरशिप योजना में गड़बड़ी की जांच करने रामगढ़ पहुंची एसीबी, दस्तावेज खंगाले

अल्पसंख्यक स्कॉलरशिप योजना के वितरण में गड़बड़ी और कथित अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है. राज्य सरकार के निर्देश पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम रामगढ़ पहुंची और जिला कल्याण विभाग में जांच की.
 

Ramgarh :  अल्पसंख्यक स्कॉलरशिप योजना के वितरण में गड़बड़ी और कथित अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है. राज्य सरकार के निर्देश पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम रामगढ़ पहुंची और जिला कल्याण विभाग में जांच की.

 

एसीबी की टीम ने स्कॉलरशिप से जुड़े रिकॉर्ड और दस्तावेजों की बारीकी से जांच की. वहीं कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज टीम अपने साथ ले गई. 

 

एसीबी, हजारीबाग एसपी आरिफ एकराम ने बताया कि जांच प्रक्रिया जारी है. सभी तथ्यों और दस्तावेजों की जांच के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को सौंपी जाएगी. जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि योजना के संचालन में किसी तरह की अनियमितता हुई है या नहीं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही