Search

 
 
 

बेंगलुरु की पत्थर खदान में हादसा, ग्रेनाइट चट्टान टूटकर गिरने से बिहार के 8 मजदूरों की मौत

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां बेंगलुरु साउथ तालुक के मादापट्टना इलाके में स्थित एक पत्थर खदान में ग्रेनाइट की एक बड़ी चट्टान गिरने से आठ मजदूरों की मौत हो गई. जबकि कई अन्य मजदूर घायल हुए हैं. मरने वाले सभी मजदूर बिहार के रहने वाले बताये जा रहे हैं.
 
देश विदेश की खबरें

Lagatar Desk :  कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां बेंगलुरु साउथ तालुक के मादापट्टना इलाके में स्थित एक पत्थर खदान में ग्रेनाइट की एक बड़ी चट्टान गिरने से आठ मजदूरों की मौत हो गई. जबकि कई अन्य मजदूर घायल हुए हैं. मरने वाले सभी मजदूर बिहार के रहने वाले बताये जा रहे हैं. 

 

 

काम के दौरान अचानक गिरी चट्टान

पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब मजदूर खदान में पत्थर तोड़ने और खुदाई का काम कर रहे थे. बताया जा रहा है कि उस वक्त करीब 18 मजदूर साइट पर मौजूद थे. तभी करीब 40 फीट ऊंचाई से एक विशाल चट्टान टूटकर उनके ऊपर आ गिरी. सभी मृतक दिहाड़ी मजदूर थे और स्टोन क्रशर साइट पर काम करते थे. 

 

Uploaded Image

राहत और बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया है. मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं कोई और मजदूर अंदर तो नहीं फंसा है. घायल मजदूरों को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रशासन अभी घायलों की सही संख्या की पुष्टि कर रहा है.

 

 

इलाके को किया गया सील

हादसे के बाद प्रशासन ने एहतियातन पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. मौके पर लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और सुरक्षा के सभी इंतजाम किए जा रहे हैं. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह पता लगाया जा रहा है कि चट्टान गिरने की वजह क्या थी और खदान में सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही