Search

 
 
 

Ranchi News : अवैध शराब बनाने के मामले में बिहार के पूर्व MLC गिरफ्तार

Bihar : अवैध शराब बनाने के मामले में बिहार के पूर्व MLC सुबोध राय को गिरफ्तार किया है. सुबोध राय की तारंगिनी नामक फैक्ट्री पर रात को पहले ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में छापामारी हुई.छापामारी के दौरान फैक्ट्र में एक गाड़ी पर 400 पेटी PINK TIGER ब्रांड का Whisky लदा पाया गया. छापामारी की सूचना मिलने के बाद उत्पाद विभाग के अधिकारी भी वहां पहुंचे. इसके बाद सुबोध राय की गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की गयी.
 

Ranchi : अवैध शराब बनाने के मामले में बिहार के पूर्व MLC सुबोध राय को गिरफ्तार किया गया  है. रांची के ओरमांझी में सुबोध राय की तारंगिनी नामक फैक्ट्री पर मंगलवार की रात को रांची के ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में छापेमारी हुई. छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में एक गाड़ी पर 400 पेटी PINK TIGER ब्रांड का Whisky लदा पाया गया. छापेमारी की सूचना मिलने के बाद उत्पाद विभाग के अधिकारी भी वहां पहुंचे. इसके बाद सुबोध राय की गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की गई. 

सुबोध राय की रांची स्थित तारंगिनी नामक शराब फैक्ट्री में अवैध शराब बनाए जाने की सूचना पर कल रात पुलिस और उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा. छापेमारी के दौरान एक गाड़ी पर 400 पेटी PINK TIGER ब्रांड का Whisky लदा पाया गया. पूर्व MLC फैक्ट्री में ही मौजूद थे. उन्हीं के निर्देश पर अवैध शराब बना कर गाड़ी में लादा गया था. बताया जाता है कि इसे बिहार ले जाने की तैयारी थी.

 

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच के दौरान पाया कि सुबोध राय की फैक्ट्री को PINK TIGER ब्रांड का Whisky बनाने का लाइसेंस नहीं था. फैक्ट्री में बगैर वैध लाइसेंस के ही इस ब्रांड को बनाया गया था. तारंगिनी के पास 8 PM ब्रांड का Whisky बनाने का लाइसेंस है. सुबोध राय को कल सुबह कोर्ट में पेश किये जाने की संभावना है. तारंगिनी पर नियमों के उल्लंघन के आरोप में इससे पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है. इसके तहत फैक्ट्री को सील कर दिया गया था.

 


    
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही