Search

 
 
 

Pakur News :  प्रेम संबंध के शक में महिला व युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया, 5 नामजद समेत 40 पर केस

जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने देने वाली खबर सामने आई है. कथित प्रेम संबंध के संदेह में एक विवाहिता महिला और एक युवक को अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाने का आरोप लगा है. पीड़िता की शिकायत पर अमड़ापाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
 

Pakur :  जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने देने वाली खबर सामने आई है. कथित प्रेम संबंध के संदेह में एक विवाहिता महिला और एक युवक को अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाने का आरोप लगा है. पीड़िता की शिकायत पर अमड़ापाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

 

 

शिकायत के अनुसार, महिला और युवक को पकड़कर बंधक बनाया गया. इसके बाद उनके कपड़े फाड़ कर अर्धनग्न अवस्था में पूरे गांव में घुमाया गया. घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया. वहीं, इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया गया.

 

पीड़िता की शिकायत के आधार पर अमड़ापाड़ा थाना में कांड संख्या 49/26 दर्ज किया गया है. पुलिस ने महिला के पति सहित 5 नामजद के अलावा 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम साईमन मरांडी और एसडीपीओ विजय कुमार की मौजूदगी में पीड़िता का बयान दर्ज किया गया. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. दोषियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही