Search

 
 
 

Jamshedpur News: एनएच 49 पर हादसा, पिकअप केबिन में फंसा चालक, हायर सेंटर रेफर

Jamshedpur News: हाईवे पुलिस पेट्रोलिंग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद घायल चालक को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक की स्थिति को नाजुक देखते हुए, उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.
 
घायल को एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

Himangshu karan 

Jamshedpur News: मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बरसोल थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर अजंता होटल के समीप टाटा से कोलकाता की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप (WB06BO9112) अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन के पीछे टकरा गई. इस हादसे में पिकअप के चालक गंभीर रूप से घायल होकर केबिन में फंस गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.

 

इसे भी पढ़ें:


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची हाईवे पुलिस पेट्रोलिंग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद घायल चालक को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक की स्थिति को नाजुक देखते हुए, उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. घायल चालक की पहचान कोलकाता के बड़ाबाजार निवासी मोहम्मद औरंगज़ेब रूप में हुई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही