Search

 
 
 

जनता दरबार पहुंची महिला ने कहा-साहब मैं जिंदा हूं, आपके कर्मियों ने मुझे मृत घोषित कर दिया

Jamtara News :  मंगलवार के जनता दरबार में उस समय सभी लोग हैरान रह गए, जब फतेहपुर प्रखंड के शिमला डंगाल पंचायत अंतर्गत महेशपुर गांव निवासी विमला देवी उपायुक्त के समक्ष पहुंचीं. उन्होंने कहा कि साहब, मैं आपके सामने जिंदा खड़ी हूं, लेकिन आपके कर्मचारियों ने मुझे मृत घोषित कर दिया है. महिला की शिकायत सुनकर उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि यदि किसी कर्मचारी की लापरवाही से महिला को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित किया गया है तो जांच के बाद संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उपायुक्त ने महिला का नाम पेंशन सूची में जोड़कर पेंशन चालू कराने का भी निर्देश दिया.
 
महिला जनता दरबार पहुंची
  • उपायुक्त ने तत्काल जांच का दिया आदेश
  • दोषी कर्मचारी पर कार्रवाई का भरोसा

Jamtara News :  जिले में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाला उपायुक्त का जनता दरबार अब आम लोगों के लिए अपनी समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम बनता जा रहा है. मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त आलोक कुमार ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं स्वयं सुनीं और कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया. समस्या के त्वरित समाधान की उम्मीद में अब बड़ी संख्या में लोग अपनी छोटी-बड़ी शिकायतें लेकर जनता दरबार पहुंच रहे हैं.

 

Uploaded Image

डीसी कार्यालय पहुंचीं विमला देवी

 

मंगलवार के जनता दरबार में उस समय सभी लोग हैरान रह गए, जब फतेहपुर प्रखंड के शिमला डंगाल पंचायत अंतर्गत महेशपुर गांव निवासी विमला देवी उपायुक्त के समक्ष पहुंचीं. उन्होंने कहा कि साहब, मैं आपके सामने जिंदा खड़ी हूं, लेकिन आपके कर्मचारियों ने मुझे मृत घोषित कर दिया है. महिला की शिकायत सुनकर उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि यदि किसी कर्मचारी की लापरवाही से महिला को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित किया गया है तो जांच के बाद संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उपायुक्त ने महिला का नाम पेंशन सूची में जोड़कर पेंशन चालू कराने का भी निर्देश दिया.

 

इसी तरह जामताड़ा प्रखंड के बेवा निवासी करीब 45 वर्षीय गोदनी हांसदा ने उपायुक्त को बताया कि आज तक उनका आधार कार्ड और वोटर कार्ड नहीं बन पाया है, जिसके कारण वे विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित डीपीओ को निर्देश दिया कि वंशावली समेत उपलब्ध वैकल्पिक दस्तावेजों के आधार पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उनका आधार कार्ड बनवाने में सहयोग किया जाए.

 

इसे भी पढ़ें

 

वहीं, नाला प्रखंड से पहुंचीं केया विश्वास ने घर के बगल में संचालित मुड़ी मिल से निकलने वाले धुएं की शिकायत की. उन्होंने बताया कि मिल से निकलने वाले धुएं के कारण मेरे घर के लोग बीमार पड़ रहे हैं और बच्चों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है. उन्होंने उपायुक्त से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की. जनता दरबार में उपायुक्त ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. इससे लोगों में जनता दरबार के प्रति भरोसा बढ़ता नजर आ रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही