Search

 
 
 

Ramgarh News : सड़क किनारे व नो-पार्किंग में खड़े 21 भारी वाहनों की जांच, 6 पर 71,950 का जुर्माना

Ramgarh News :  परिवहन विभाग की टीम ने जांच अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 6 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई और उनसे 71,950 का जुर्माना वसूला. साथ ही वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग व्यवस्था का पालन करने और सड़क सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से अनुपालन करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.
 
सड़क किनारे खड़े वाहनों की जांच
  • एनएच-33 एवं एनएच-23 के विभिन्न स्थलों पर हुई जांच
  • 21 वाहनों की जांच में 6 पर कार्रवाई
  • 71,950 का जुर्माना वसूला

Ramgarh News :  रामगढ़ डीसी ऋतुराज के निर्देश पर परिवहन विभाग ने मंगलवार की अहले सुबह सड़क किनारे और नो-पार्किंग जोन में खड़े भारी एवं मालवाहक वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया. परिवहन विभाग की टीम ने एनएच-33 और एनएच-23 अंतर्गत विभिन्न प्रमुख स्थलों पर औचक जांच की.

 

इस दौरान सड़क किनारे और नो-पार्किंग जोन में खड़े 21 भारी एवं मालवाहक वाहनों की जांच की गई. अभियान के दौरान टीम ने वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों और सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन की जांच की.

 

परिवहन विभाग की टीम ने जांच अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 6 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई और उनसे 71,950 का जुर्माना वसूला. साथ ही वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग व्यवस्था का पालन करने और सड़क सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से अनुपालन करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.

 

Uploaded Image

 

इसे भी पढ़ें

 

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क किनारे और नो-पार्किंग जोन में भारी वाहनों की अनाधिकृत पार्किंग के कारण आवागमन बाधित होने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है. ऐसे में वाहन चालक और वाहन मालिक निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें औप यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करें.

 

सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग आगे भी नियमित रूप से जांच अभियान चलाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करेगा. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही