Search

 
 
 

रांची में दिखेगा देशभर के पुलिस तीरंदाजों का हुनर, 22 से शुरू होगी अखिल भारतीय प्रतियोगिता

Ranchi News : प्रतियोगिता की मेजबानी की जिम्मेदारी केंद्रीय खेल नियंत्रण बोर्ड की ओर से झारखंड पुलिस को दी गई है. इसके लिए झारखंड पुलिस ने आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी है. देशभर से आने वाले खिलाड़ियों और टीमों के आवासन, सुरक्षा, परिवहन और प्रतियोगिता संचालन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां की जा रही है.
 
तीरंदाजी

Ranchi News : झारखंड पुलिस राष्ट्रीय स्तर की एक और प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रही है. 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन 22 से 26 अक्टूबर तक रांची के होटवार स्थित खेलगांव परिसर में किया जाएगा.

 

पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस टीमों के अलावा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के तीरंदाज भी हिस्सा लेंगे. प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी अपनी निशानेबाजी, एकाग्रता, धैर्य और तीरंदाजी कौशल का प्रदर्शन करेंगे.

 

इसे भी पढ़ें

 

केंद्रीय खेल नियंत्रण बोर्ड ने सौंपी मेजबानी 

प्रतियोगिता की मेजबानी की जिम्मेदारी केंद्रीय खेल नियंत्रण बोर्ड की ओर से झारखंड पुलिस को दी गई है. इसके लिए झारखंड पुलिस ने आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी है. देशभर से आने वाले खिलाड़ियों और टीमों के आवासन, सुरक्षा, परिवहन और प्रतियोगिता संचालन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां की जा रही है.

 

25 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी 

आयोजन को सफल और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए झारखंड पुलिस ने 25 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी है. प्रतियोगिता के विभिन्न पहलुओं की निगरानी और समन्वय के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ पुलिस मुख्यालय में बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक में आयोजन की तैयारियों, खिलाड़ियों की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और प्रतियोगिता के सुचारू संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं जिम्मेदारियों की समीक्षा की जाएगी.

 

पांच दिनों तक खेलगांव में जुटेंगे पुलिस तीरंदाज 

22 से 26 अक्टूबर तक खेलगांव परिसर देशभर से आने वाले पुलिस तीरंदाजों की खेल प्रतिभा का गवाह बनेगा. राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी मंच पर अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा. झारखंड पुलिस की मेजबानी में आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता रांची में पुलिस खेल गतिविधियों को भी नया मंच प्रदान करेगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही