Ranchi News: मुंबई से 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के दिन CJP (Cockroach Janta Party) अनिश्चितकालीन आंदोलन की शुरुआत करने की तैयारी में है. संगठन की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर यह आंदोलन शुरू किया जाएगा. CJP के मुताबिक, मुंबई से शुरू होने वाला यह आंदोलन आगे चलकर देश के अलग-अलग हिस्सों तक फैलाया जाएगा.
CJP कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन किसी राजनीतिक दल का हिस्सा नहीं है, बल्कि एक प्रेशर ग्रुप के तौर पर काम करता है. उनका दावा है कि देश में सामने आ रही गड़बड़ियों और अनियमितताओं के मुद्दे पर सरकार पर दबाव बनाने के उद्देश्य से CJP का गठन किया गया है.
इसे भी पढ़ें -
CJP का गठन CJI के एक बयान के बाद हुआ था. इसके बाद NEET पेपर लीक मामले में तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भी संगठन ने आवाज उठाई थी. बाद में CJP ने खुद को एक प्रेशर ग्रुप के रूप में स्थापित करने की बात कही.
अब SIR प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई है. संगठन ने पहले CEC को इस्तीफा देने के लिए 48 घंटे का समय दिया था. अब यह समय सीमा पूरी हो चुकी है.
इसके बाद संगठन ने देशभर में आंदोलन शुरू करने का फैसला किया है. CJP कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा.
झारखंड में भी होगा आंदोलन
CJP के मुताबिक, अक्टूबर महीने में झारखंड में भी इस आंदोलन को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. झारखंड CJP कार्यकर्ता के अनुसार झारखंड में होने वाले आंदोलन में अभिजीत दीपके के भी शामिल होने की संभावना है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

