- नीरू ढांडा ने नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया
- नीरू ढांडा ने एक दिन में दो मेडल पर कब्जा जमाया
Lagatar Desk : एशियन गेम्स में भारतीय महिला निशानेबाज परचम लगा रही है. भारतीय शूटर नीरू ढांडा ने वीमेंस ट्रैप शूटिंग के व्यक्तिगत मुकाबले में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. इसी के साथ वह एशियन गेम्स में शूटिंग के व्यक्तिगत मुकाबले में गोल्ड जीतने वाली भारत की पहली महिला शूटर भी बन गई हैं. इतना ही नहीं नीरू ने 30 में से 28 अंक हासिल कर नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड भी बना दिया है.
एशियाई खेल 2026 | भारत की नीरू ढांडा ने महिलाओं की ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। pic.twitter.com/5VsLj92eP6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 29, 2026
30 में से 28 अंक हासिल कर बनाया रिकॉर्ड
विमेंस ट्रैप के फाइनल में नीरू ढांडा ने शुरुआत से ही शानदार निशाना लगाया. उन्होंने 30 में से 28 अंक हासिल कर ना सिर्फ गोल्ड मेडल अपने नाम किया, बल्कि नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड भी बना दिया. इतना ही नहीं नीरू एशियन गेम्स में शूटिंग के व्यक्तिगत मुकाबले में गोल्ड जीतने वाली भारत की पहली महिला शूटर भी बन गई हैं.
इसे भी पढ़ें
शूटिंग में भारत का दूसरा गोल्ड, नीरू ने भी जीते दो मेडल
20वें एशियन गेम्स में शूटिंग में यह भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है. इससे पहले भारत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता था. वहीं एशियन गेम्स में नीरू ढांडा का यह दूसरा मेडल है. इससे पहले वह विमेंस ट्रैप के टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं. इस तरह नीरू ने एक ही प्रतियोगिता में गोल्ड और सिल्वर दोनों पदक अपने नाम कर लिए हैं.

