Search

 
 
 

Latehar: सेल्फी लेने के दौरान हादसा, सुग्गा बांध में डूबने से युवक की मौत

जिले के गारू प्रखंड के सुग्गा बांध के गहरे पानी में डूबने से में एक युवक की मौत हो गई. घटना सेल्फी के दौरान हुई. मृतक युवक की पहचान आयुष तिवारी (गढ़वा) के रूप में हुई है.
 
Latehar News

Latehar: जिले के गारू प्रखंड के सुग्गा बांध के गहरे पानी में डूबने से में एक युवक की मौत हो गई. घटना सेल्फी के दौरान हुई. मृतक युवक की पहचान आयुष तिवारी (गढ़वा) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि आयुष तिवारी अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था. घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी दी गयी है. 

इसे भी पढ़ें: 

रविवार की शाम तकरीबन तीन बजे अपने चार दोस्तों के साथ सुग्गा बांध घूमने आया था. उसके दोस्तों ने बताया कि वह सेल्फी ले रहा था, इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया. यह देख कर आयुष का  एक दोस्त उन्हें बचाने का प्रयास किया और पानी में कूद गया. सूचना मिलते ही वहां तैनात वन विभाग के कर्मी तत्काल पानी में कूद गए. उन्होंने आयुष के दोस्त को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया. लेकिन आयुष तिवारी बांध के नीचे कहीं पत्थर में फंस गया.

Uploaded Image

सूचना मिलने के बाद बारेसाढ़ थाना प्रभारी शशि कुमार और वन विभाग के फॉरेस्टर साकेत पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद गहरे पानी में पत्थर में फंसे युवक के शव को बाहर निकाला जा सका.  पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी रही थी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही