Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आरोपः पंकज मिश्रा का राजनीतिक रसूख ऐसा कि साहिबगंज में उनकी मर्जी के बिना पत्ता भी नहीं हिलता!

Advertisement
Advertisement
  • देखिये ​वीडियो: कैसे होता है साहिबगंज में कोयले का अवैध कारोबार

Ranchi/Sahibganj: साहिबगंज जिला हाल के दिनों में काफी सुर्खियों में है. आरोप लग रहे हैं कि एक व्यक्ति ही पूरे जिले का सिरमौर बना हुआ है. जिले के ही लोगों का कहना है कि पत्थर, कोयला और बालू का अवैध कारोबार सहित सारे काम राजनीति रसूख रखने वाले पंकज मिश्रा ही करा रहे हैं. राधानगर के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कोयले का अवैध कारोबार भी उन्हीं के संरक्षण में होता है. पिछले दिनों बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने जिले में पत्थर व्यवसाय में हो रही लूट के संरक्षणदाता के बारे में खुलासा किया था. इसमें भी झारखंड मुक्ति मोर्चा के पंकज मिश्रा का ही नाम समाने आया था.

देखिये ​वीडियो

जिले में चल रहा पत्थर, कोयला, बालू का अवैध कारोबार

साहिबगंज जिले से प्राकृतिक संसाधनों का दोहन चरम पर है. यह जगजाहिर है कि जिले में पत्थर, बालू, कोयला का अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है. बताया जा रहा है कि इस अवैध करोबार की जानकारी जिले के पुलिस, वन विभाग और बड़े अधिकारियों को भी है, लेकिन कार्रवाई नहीं होती है. इतना ही नहीं स्थानीय ग्रामीण के मुताबिक अवैध कोयले और पत्थर से लदी गाड़ियों को पुलिस अपने संरक्षण में गंतव्य तक पहुंचाती भी है. बरहेट विधानसभा क्षेत्र के केशवफूली में बंद पड़ी कोयला खदान से अवैध कोयला खनन किया जाता है, जिसे जिले में चल रहे सभी ईंट भट्ठों में सप्लाई किया जाता है. कोटल पोखर थाना क्षेत्र से अवैध पत्थर खनन करके पश्चिम बंगाल भेजा जाता है. जो गाड़ियां बंगाल भेजी जाती हैं, उन गाड़ियों का परमिट और लाइसेंस भी नहीं होता.

कागजात वाले ट्रकों को भी पकड़वा देते हैं - ग्रामीण

जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के ग्रामीणों के अनुसार जिले में चल रहा अवैध कोयला, पत्थर और बालू का कारोबार पंकज मिश्रा की सरपरस्ती में हो रहा है. कोयला और पथरों की ढुलाई करने वाले वैध गाड़ियों को पुलिस के माध्यम से पंकज मिश्रा पकड़वा देते हैं. जिले में बिना नंबर की गाड़ियां खुलेआम चलती हैं. स्थानीयों कोयला और पत्थर कारोबारी डर से कुछ नहीं बोलते.

बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने विधानसभा में दी थी जानकारी

बजट सत्र में दो मार्च को सदन के अंदर वरीय सदस्य बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने जल, जंगल और जमीन की लूट की पूरी कहानी विधानसभा में सदन के माध्यम से रखी थी. साहिबगंज जिले से सटे बिहार राज्य की सीमा पर अवस्थित चेकनाका के संबंध में सदन को सारी अवैध गतिविधियों की जानकारी भी दी थी कि किस प्रकार से सुनियोजित तरीके से राज्य के प्राकृतिक संसाधनों, खनिज संपदा की लूट हो रही है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही