Search

 
 
 

Chatra News: गिद्धौर में घर से चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Chatra News: गिद्धौर पुलिस ने घर में चोरी मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. साथ ही चोरी गए सभी नकद व सामान बरामद किया गया.
 
चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Chatra News: गिद्धौर पुलिस ने घर में चोरी मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. साथ ही चोरी गए सभी नकद व सामान बरामद किया गया. गिरफ्तार मो० रिजवान इटखोरी थाना क्षेत्र के धुना गांव का रहने वाला है. उसके पास से चोरी के 25 हजार नकद, एक छोटा बैग, लखन राणा के आधार कार्ड का छायाप्रति, एक लकडी का बना बक्सा को बरामद किया है. साथ ही एक मोबाइल जब्त किया गया.

इसे भी पढ़ें: 

उन्होंने बताया कि गिद्धौर गांव निवासी लखन राणा के घर में 20 अगस्त की रात चोरी की घटना घटी थी. इसकी सूचना पाकर वहां पहुंचे और छापामारी अभियान चला कर चोरी गए पूरे नकद व सामान के साथ उसे गिरफ्तार किया गया. 

 

लखन राणा के आवेदन के आधार पर गिद्धौर थाना कांड संख्या 85/26 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया. छापामारी टीम में पुलिस इंस्पेक्टर के अलावा थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री, पुलिस अवर निरीक्षक सुनील सिंह व कई जिला बल के जवान शामिल थे. यह जानकारी पुलिस इंस्पेक्टर बीरेंद्र हांसदा ने शुक्रवार को थाना परिसर में प्रेस कांफ्रेंस कर दी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही