Search

 
 
 

JSSC-CGL : HC से स्टे मिलते ही झूमे अभ्यर्थी, गाया राष्ट्रगान, जमीन चूमकर मनाया जश्न

Ranchi News :  प्रोजेक्ट भवन के बाहर चार दिनों से अनवरत प्रदर्शन कर रहे नवनियुक्त अधिकारियों ने न्यायपालिका के प्रति आभार जताया. उनका कहना है कि वे मेरिट के आधार पर चयनित होकर पूरी निष्ठा से काम कर रहे थे.  एकतरफा फैसले से उनके करियर पर जो संकट मंडरा रहा था, अदालत के आदेश ने उसे दूर कर दिया है. राष्ट्रगान के उद्घोष के साथ अभ्यर्थियों ने उम्मीद जताई कि आगे भी उनके अधिकारों की रक्षा होगी.
 
प्रोज्क्ट भवन के बाहर जश्न मनाते चयनित अभ्यर्थी

Ranchi News :  झारखंड हाईकोर्ट ने जेएसएससी-सीजीएल (JSSC CGL) परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक लगा दी है. इस खबर से चयनित अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है. प्रोजेक्ट भवन के बाहर चार दिनों से अनवरत प्रदर्शन कर रहे नवनियुक्त अधिकारियों ने भावुक होकर जमीन को चूम लिया.

 

इसके बाद सभी अभ्यर्थियों ने एक सुर में राष्ट्रगान गाकर अपनी खुशी और कृतज्ञता व्यक्त की. साथ ही सचिवालय के मुख्य द्वार के सामने अभ्यर्थियों ने जमकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को गले लगाकर बधाइयां दी. 

 

Uploaded Image

चयनित अभ्यर्थियों ने राष्ट्रगान गाया

 

पिछले कई दिनों से अपनी सेवा सुरक्षा को लेकर सड़क पर रात बिता रहे इन कर्मियों के चेहरे पर बड़ी राहत नजर आई है. प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने न्यायपालिका के प्रति आभार जताया.  उन्होंने कहा कि यह सत्य और उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत की जीत है. 

 

अभ्यर्थियों का कहना है कि वे मेरिट के आधार पर चयनित होकर पूरी निष्ठा से काम कर रहे थे. एकतरफा फैसले से उनके करियर पर जो संकट मंडरा रहा था, अदालत के आदेश ने उसे दूर कर दिया है. राष्ट्रगान के उद्घोष के साथ अभ्यर्थियों ने उम्मीद जताई कि आगे भी उनके अधिकारों की रक्षा होगी. 

 

बताते चलें कि राज्य सरकार ने 18 अगस्त की देर रात नोटिफिकेशन जारी कर 22 परीक्षाओं को रद्द, 6 परीक्षाओं को स्थगित और 17 परीक्षाओं में संभावित अनियमितता की जांच करने के आदेश दिया था. इसके बाद से चयनित अभ्यर्थी प्रोजेक्ट भवन के गेट के सामने सरकार के इस फैसले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही