Search

 
 
 

JSSC-CGL : प्रोजेक्ट भवन के सामने अभ्यर्थियों का चौथे दिन भी प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

Ranchi News : चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है. विधिक प्रक्रिया शुरू करने के साथ-साथ अभ्यर्थी सड़क पर भी अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं. अभ्यर्थियों ने साफ किया है कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और सरकार से न्याय मिलने तक उनका आंदोलन बदस्तूर चलता रहेगा.
 

Ranchi News : जेएसएससी-सीजीएल (JSSC-CGL) परीक्षा और उससे जुड़ी नियुक्ति रद्द करने के विरोध में चयनित अभ्यर्थियों का प्रदर्शन लगातार चौथे दिन भी जारी रहा. शुक्रवार को रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन के मुख्य द्वार के पास बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थियों ने सरकार के रुख के खिलाफ अपना कड़ा आक्रोश जताया और जमकर नारेबाजी की.

 

बताते चलें कि चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. विधिक प्रक्रिया शुरू करने के साथ-साथ अभ्यर्थी सड़क पर भी अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं. अभ्यर्थियों ने साफ किया है कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और सरकार से न्याय मिलने तक उनका आंदोलन बदस्तूर चलता रहेगा.

 

प्रोजेक्ट भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि वे अपनी जायज मांगों को लेकर डटे हुए हैं. उनका तर्क है कि वे कड़ी मेहनत और अपनी योग्यता के दम पर चयनित होकर विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं.

 

ऐसे में बिना किसी ठोस आधार के उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करना पूरी तरह अनुचित है. जब तक सरकार उनकी सेवा सुरक्षा और आजीविका की रक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाती, तब तक वे पीछे नहीं हटेंगे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही