Search

 
 
 

JPSC-JSSC PROTEST :  शांतिपूर्ण समाधान पर खड़गे ने की CM हेमंत की तारीफ, मंत्री इरफान ने सौंपी रिपोर्ट

Ranchi News : मल्लिकार्जुन खड़गे ने आंदोलन के शांतिपूर्ण समाधान की सराहना की. उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य सरकार, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह समेत पूरी कैबिनेट को युवाओं के आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त कराने और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए बधाई दी.
 
मंत्री इरफान अंसारी ने मल्लिकार्जुन खरगे से की मुलाकात

Ranchi News :  झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. इस दौरान झारखंड में करीब 26 दिनों तक चले युवाओं के आंदोलन और उसके शांतिपूर्ण समाधान को लेकर चर्चा हुई.

 

डॉ. इरफान अंसारी ने आंदोलन से जुड़ी पूरी रिपोर्ट खड़गे को सौंपी. उन्होंने बताया कि आंदोलन के दौरान युवाओं की सेहत पर स्वास्थ्य विभाग लगातार नजर रख रहा था. इसके लिए मेडिकल बोर्ड बनाया गया था और जरूरत पड़ने पर युवाओं को इलाज की सुविधा दी गई.

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के मार्गदर्शन और हस्तक्षेप से युवाओं के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिली. वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार ने बातचीत और संवेदनशीलता के साथ मामले को सुलझाने की कोशिश की.

 

युवाओं की बात सुनना जरूरी

मल्लिकार्जुन खड़गे ने आंदोलन के शांतिपूर्ण समाधान की सराहना की. उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य सरकार, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह समेत पूरी कैबिनेट को युवाओं के आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त कराने और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए बधाई दी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही