Search

 
 
 

रेलवे लाइन ब्लॉक :  रांची से आज कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, निकलने से पहले देख लें स्टेटस

Ranchi News : ब्लॉक के कारण हटिया-सांकी रूट की चार ट्रेनें आज नहीं चलेंगी. ट्रेन संख्या 58663/58664 हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर को पूरी तरह रद्द किया गया है.
 
ट्रेन
  • किता-सिल्ली रेलखंड पर लाइन ब्लॉक

Ranchi News : रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर आज रेलवे ने लाइन ब्लॉक किया है. इसकी वजह से आज (21 अगस्त) कई ट्रेने रद्द रहेंगी. इसके अलावा कुछ ट्रेनों के रूट को छोटा किया गया है. रेल यातायात प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी हो सकती है. 

 

लाइन ब्लॉक के कारण हटिया-सांकी रूट की चार ट्रेनें आज नहीं चलेंगी. ट्रेन संख्या 58663/58664 हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर और ट्रेन संख्या 58665/58666 हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर आज नहीं चलेगी. इन ट्रेनों के रद्द होने से स्थानीय यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

 

इसके अलावा कई ट्रेनों को उनके तय स्टेशन से पहले ही रोक दिया जाएगा. ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान–हटिया–बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस गोमो स्टेशन तक ही जाएगी. यह ट्रेन वहीं से वापस लौटेगी. गोमो और हटिया के बीच इसका परिचालन नहीं होगा.

 

ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस आज आद्रा स्टेशन पर समाप्त हो जाएगी और वही से ही वापस रवाना हो जाएगी. आद्रा और हटिया के बीच यह ट्रेन आज नहीं चलेगी. इसी तरह ट्रेन संख्या 63598/63597 आसनसोल–रांची–आसनसोल मेमू पैसेंजर का सफर मुरी स्टेशन पर खत्म होगा. यह ट्रेन मुरी और रांची के बीच नहीं चलेगी.

 

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का समय जरूर देख ले और ट्रेन की स्थिति जानने के लिए पूछताछ सेवा का उपयोग करें. (रांची की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही