Ranchi News: झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं. धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. सूचना मिलते ही झारखंड जगुआर के बम डिस्पोजल एंड डिटेक्शन स्क्वॉड (BDDS) को विधानसभा परिसर में भेजा गया.
BDDS टीम ने पूरे विधानसभा परिसर की गहन तलाशी ली. हालांकि सर्च ऑपरेशन के दौरान किसी भी तरह की आपत्तिजनक या संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई. इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई.
धमकी भरा ईमेल भेजे जाने के मामले में झारखंड विधानसभा के एक पदाधिकारी की ओर से रांची के विधानसभा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस ने केस दर्ज कर धमकी भरे ईमेल की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी वाला ईमेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन है. जांच एजेंसियां ईमेल के सोर्स और तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रही हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की सत्यता की जांच में जुटी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

