Search

 
 
 

जयपाल सिंह स्टेडियम के बाहर लगी बैरिकेडिंग, फिर से हो सकता है आंदोलन!

Ranchi News: सीएम हेमंत सोरेन ने परीक्षा रद्द करने का ऐलान के बाद जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने 26 दिनों तक चले आंदोलन खत्म कर आभार यात्रा निकालकर सीएम को धन्यवाद दिया गया था. अब एक बार फिर छात्रों ने प्रेस वार्ता कर आंदोलन करने की बात कही है.
 
स्टेडियम के बाहर लगी बैरिकेडिंग

Ranchi News: सीएम हेमंत सोरेन ने परीक्षा रद्द करने का ऐलान के बाद जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने 26 दिनों तक चले आंदोलन को समाप्त किया था. छात्र अपने-अपने घर लौट भी गए थे लेकिन गुरुवार को हाईकोर्ट ने सरकार के आदेश पर स्टे लगा दिया. इससे छात्र फिर से नाराज नजर आ रहे हैं.

 

जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने गुरुवार को देर शाम को प्रेस वार्ता कर सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया, और फिर से आंदोलन करने की बात कही.

इसे भी पढ़ें: 

इधर, चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी नौकरी और करियर को डूबता देख हाईकोर्ट के शरण में चले गए. गुरुवार को हाईकोर्ट ने जेपीएससी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द पर स्टे लगा दिया. इसके बाद जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए फिर से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी.

 

छात्रों के इस घोषणा के बाद प्रशासन भी सख्त हो गया है. प्रशासन की तरफ से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के बाहर फिर से बैरिकेडिंग की गई है. साथ ही पुलिस बल तैनात किया गया है.

 

अभ्यर्थियों का कहना है कि कहीं ना कहीं सरकार को डर है कि, अभ्यर्थियों के द्वारा फिर से आंदोलन किया जाएगा. सरकार ने फिर से अभ्यर्थियों को सिर्फ छलने का काम किया है. 

 

जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बैरिकेड देख छात्रों में मायूसी है, छात्रों का कहना है कि सरकार जहां उन्हें प्रदर्शन करने से रोकेगी उसी जगह को वह जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में तब्दील कर देंगे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही