Search

 
 
 

Ranchi News: बंद घर से चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख का सामान बरामद

Ranchi News: आरोपी की पहचान आरीफअंसारी उर्फ सूरज रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी के सामान भी बरामद कर लिए हैं. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
 
सांकेतिक तस्वीर

Ranchi News: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के पहाड़ी मंदिर स्थित बानो मंजिल रोड में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. 

इसे भी पढ़ें: 

आरोपी की पहचान आरीफ अंसारी उर्फ सूरज (23), पिता इस्लाम अंसारी, निवासी पहाड़ी मंदिर, सुखदेवनगर थाना क्षेत्र, रांची के रूप में हुई है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर चोरी के सामान भी बरामद कर लिए हैं. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

 

जानकारी के अनुसार, पहाड़ी मंदिर बानो मंजिल रोड निवासी शकिला खातून (52) अपने घर में ताला लगाकर करीब एक महीने पहले अपने पैतृक गांव महुआ, बिहार गई थीं. नौ अक्टूबर को जब वह वापस लौटीं तो घर का ताला टूटा हुआ मिला. अंदर रखे कीमती सामान भी गायब थे. इसके बाद उन्होंने सुखदेवनगर थाना पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई. चोरी गए सामानों की कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए सुखदेवनगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की. अनुसंधान के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरीफ अंसारी उर्फ सूरज को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सामान बरामद कर लिए गए हैं.

 

पुलिस ने चोरी के मामले में दो इंडेन गैस सिलेंडर, एक अमरॉन बैटरी, एक माइक्रोटेक इन्वर्टर, दो कैसियो घड़ियां, तीन गले के हार, चार कान के टॉप, दो चूड़ियां, एक ब्रेसलेट, एक अंगूठी, एक परफ्यूम और एक एचपी लैपटॉप बरामद किया है. इसके अलावा एक बोरा कपड़ा, गमला, डग, छोटी-बड़ी तीन डेगची समेत अन्य बर्तन भी बरामद किए गए हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही