Search

 
 
 

Garhwa News: पेशी के लिए लाया गया आरोपी कोर्ट परिसर से हुआ फरार, पुलिस सुरक्षा पर उठे सवाल

Garhwa News: हत्या के प्रयास मामले में आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था. मंगलवार रात नगर उंटारी पुलिस के सहयोग से उसे सुलसुलिया गांव से पकड़ा गया था. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को खरौंधी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया.
 
श्री बंशीधर नगर सिविल कोर्ट

Garhwa News: गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर सिविल कोर्ट परिसर में बुधवार को पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए एक आरोपी के फरार होने का मामला सामने आया है. फरार आरोपी की पहचान खरौंधी थाना क्षेत्र के राजी गांव निवासी उमानंद चौधरी के रूप में हुई है.

इसे भी पढ़ें: 

बताया जा रहा है कि उमानंद चौधरी हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी है और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था. मंगलवार रात नगर उंटारी पुलिस के सहयोग से उसे सुलसुलिया गांव से पकड़ा गया था. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को खरौंधी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया.

 

बुधवार को खरौंधी पुलिस उमानंद चौधरी को न्यायालय में पेश करने के लिए श्री बंशीधर नगर उंटारी सिविल कोर्ट पहुंची थी. इसी दौरान पुलिस अभिरक्षा के बीच वह मौका पाकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आरोपी की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आखिर पुलिस सुरक्षा के बीच आरोपी कोर्ट परिसर से कैसे निकल गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही