Search

 
 
 

दुमका में विदेशी महिला टूरिस्ट से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को कोर्ट में किया गया पेश

 
Dumka: जिला में स्पेन की महिला टूरिस्ट से सामूहिक दुष्कर्म के 3 आरोपियों को रविवार (3 मार्च 2024) को कोर्ट में पेश किया गया. साथ ही महिला और उसके पति को भी प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया. यहां 164 के तहत सामूहिक दुष्कर्म की पीड़ित महिला और उसके पति का बयान दर्ज किया गया है. बता दें कि दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार (1 मार्च) की रात को 7 अपराधकर्मियों ने स्पेन की महिला टूरिस्ट से गैंगरेप किया था. इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. बाकी तीन आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है. इसे भी पढ़ें -नौकरी">https://lagatar.in/deposited-rs-500-500-twice-for-job-candidates-have-been-waiting-for-exam-for-8-months/">नौकरी

के लिए दो बार 500-500 जमा किये, 8 महीने से परीक्षा के इंतजार में हैं अभ्यर्थी

17000 किलोमीटर की दूरी तय करके दंपती पहुंचा था झारखंड

स्पेन की एक महिला और उसका पति अलग-अलग बाइक से वर्ल्ड टूर पर निकला. दोनों अलग-अलग देशों से होते हुए भारत पहुंचे. करीब 17,000 किलोमीटर की दूरी खुशी-खुशी तय करने के बाद यह दंपती झारखंड पहुंचा. कुंजी गांव के पास एक सुनसान जगह पर महिला से सात मनचलों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके साथ मारपीट भी की. इसे भी पढ़ें -बैद्यनाथ">https://lagatar.in/proposal-to-make-baidyanath-ram-a-minister-is-in-process-will-tell-soon-champai-soren/">बैद्यनाथ

राम को मंत्री बनाने का प्रस्ताव प्रोसेस में, शीघ्र बतायेंगे : चंपाई सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही