Search

 
 
 

Palamu News: विनीत तिवारी हत्याकांड के आरोपी को कराया पैदल मार्च, मुख्य आरोपी अभी भी गिरफ्त से दूर

चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी दिलीप तिवारी उर्फ मिंटू को मार्च कराते हुए जेल भेजा गया. इससे पहले उसे सुरक्षा के बीच शहर में पैदल मार्च कराया गया.
 

Palamu: चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी दिलीप तिवारी उर्फ मिंटू को मार्च कराते हुए जेल भेजा गया. इससे पहले उसे सुरक्षा के बीच शहर में पैदल मार्च कराया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. रिमाइंड के दौरान पुलिस ने दिलीप तिवारी से कई अहम जानकारियां मिलने की बात कही.हालांकि रिमांड के दौरान पूछताछ में क्या अहम जानकारियां मिलीं इस पर पुलिस ने कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है. 

 

 

जानकारी के अनुसार दिलीप तिवारी उर्फ मिंटू पिछले करीब डेढ़ महीने से जेल में बंद है. पुलिस ने उसे न्यायालय की अनुमति से 24 घंटे के रिमांड पर लिया था. पूछताछ के बाद उसे पुनः न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मामले में मुख्य आरोपी प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल पुलिस डेढ़ माह बीतने के बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है. वहीं प्राथमिकी में नामजद अन्य कई आरोपी भी फरार हैं. ऐसे में पुलिस की जांच और कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं. 

 

 

गौरतलब है कि पलामू के चर्चित विनीत तिवारी की 25 अप्रैल की रात अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी. अगले दिन 26 अप्रैल को उनका शव सदर थाना क्षेत्र के जोरकट इलाके से बरामद हुआ था. इस घटना के बाद पूरे जिले में आक्रोश फैल गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही