Search

 
 
 

SIR में किसी महिला का न वोट कटे, न फर्जी नाम जुड़े: कल्पना सोरेन

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने रविवार को गिरिडीह के उत्सव उपवन सभागार में BLA-2 प्रशिक्षण सह बूथ सम्मेलन का आयोजन किया.
 

Giridih: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने रविवार को गिरिडीह के उत्सव उपवन सभागार में BLA-2 प्रशिक्षण सह बूथ सम्मेलन का आयोजन किया. कार्यक्रम में जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के प्रखंडों से BLA-2 और बूथ कमेटी के पदाधिकारियों ने भाग लिया.

 


नगर विकास मंत्री सुदिव्या कुमार ने कहा कि एक भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं कटे, इसकी जिम्मेदारी BLA-2 और बूथ कमेटी की है. उन्होंने कहा कि SIR की प्रक्रिया में झामुमो बूथ स्तर तक तैयारी कर रही है और इस चुनौती का सामना पूरी मजबूती से करेगी.

 

 

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि SIR प्रक्रिया में महिलाओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि विवाह के कारण महिलाओं का निवास स्थान बदलता है, इसलिए उनके जरूरी दस्तावेज समय रहते तैयार कराने की आवश्यकता है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी पात्र मतदाता का नाम न कटे और कोई फर्जी नाम न जुड़े, इसके लिए बूथ स्तर पर सतर्कता बरती जाए.

 

 

झामुमो के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता विनोद कुमार पण्डेय ने कहा कि SIR को लेकर पार्टी पूरी तरह गंभीर है. बूथ कमेटी से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है ताकि पात्र मतदाता छूटे नहीं और अपात्र मतदाता शामिल न हों.

 

 

राज्यसभा सांसद डॉ सरफ़राज़ अहमद ने कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने और किसी भी समस्या की स्थिति में वरिष्ठ नेताओं से संपर्क करने की अपील की. वहीं जमुआ के पूर्व विधायक केदार हज़रत ने कहा कि कार्यकर्ताओं को लगातार प्रशिक्षण देकर तैयार किया जा रहा है. धनवार के पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि SIR प्रक्रिया में अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

 

 

कार्यक्रम में रांची से आई टीम ने SIR प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी और इससे जुड़े आवश्यक दस्तावेज BLA-2 तथा बूथ कमेटी के सदस्यों को उपलब्ध कराए.

 

 

सम्मेलन में महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार समेत पार्टी के कई पदाधिकारी, पंचायत और बूथ कमेटी के सदस्य तथा बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही