Search

 
 
 

RSS कार्यालय पर बम फेंकने के आरोपी ने पुलिस का हथियार छीना, मुठभेड़, एक घायल

राजधानी के निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय में बम फेंकने वाले अपराधियों और पुलिस के बीच गुरुवार को मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया है. पुलिस की तरफ से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. आरएसएस कार्यालय में बम फेंकने की घटना मंगलवार रात की है. इस मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया था.
 
मुठभेड़ में घायल अपराधी की फोटो

Ranchi:   राजधानी के निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय में बम फेंकने वाले अपराधियों और पुलिस के बीच गुरुवार को मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया है. पुलिस की तरफ से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. आरएसएस कार्यालय में बम फेंकने की घटना मंगलवार रात की है. इस मामले में पुलिस ने तीनअपराधियों को गिरफ्तार किया था. 

Uploaded Image

जानकारी के मुताबिक, RSS कार्यालय हमला मामले में गिरफ्तार आरोपी ने हाजत की खिड़की तोड़कर फरार होने का प्रयास किया. इस दौरान उसने एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और भागने लगा. पुलिस ने पीछा कर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन नहीं रुकने पर गोली चलानी पड़ी. गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया. 

 

यहां बता दें कि मंगलवार देर रात दो युवकों ने पेट्रोल से भरी बोतलें कार्यालय परिसर में फेंकी थी. हालांकि बोतलें बाउंड्री के भीतर नहीं पहुंच सकीं और दीवार के पास ही गिर गईं, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी गई.


रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने शुरुआती जांच में दो युवकों की संलिप्तता की बात कही थी. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की जांच की जा रही है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम समेत कई जांच दलों को लगाया है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी  जांच की गयी थी.


बता दें कि रांची पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें दो हमलावर पेट्रोल बम आरएसएस कार्यालय पर फेंकने की कोशिश करते दिख रहे थे. फुटेज को देखकर पता चला था कि   पेट्रोल बम बनाने के लिए चिली सॉस की बोतल को हथियार बनाया गया था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही