Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Barhi : नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोपी को बरही पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. दरअसल बीते दिन करसो से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया था. इस संबंध में लड़की की मां ने बरही थाने में आवेदन देकर बरसोत के उमेश कुशवाहा के 20 वर्षीय बेटे राहुल कुमार पर लड़की के अपहरण का आरोप लगाया था. आवेदन में उस युवक पर घर में घुसकर मारपीट, जातिसूचक गाली देने, गोदरेज से पैसा लेने और और जबरन नाबालिग बेटी को ले जाने का आरोप लगाया था. वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश और इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी ललित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. (हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">(हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
शनिवार को कोडरमा से उस युवक के साथ नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया. साथ ही युवक पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. कार्रवाई में बरही थाना के पुलिस अवर निरीक्षक विपिन कुमार यादव, चौपारण थाना के आकाश कुमार, बरही थाना की आरक्षी हेमंती कुमारी और सशस्त्र बल शामिल थे. इसे भी पढ़ें : गुमला">https://lagatar.in/gumla-institutional-delivery-is-a-distant-thing-children-are-not-even-vaccinated/">गुमला

: एक ऐसा गांव जहां संस्थागत प्रसव तो दूर की बात, बच्चों को टीका भी नसीब नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही