Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Barhi : नाबालिग लड़की के अपहरणकर्ता को बरही पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. दरअसल बीते दिन करसो से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया था. इस संबंध में लड़की की मां ने बरही थाने में आवेदन देकर बरसोत के उमेश कुशवाहा के 20 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार पर लड़की के अपहरा का आरोप लगाया था. आवेदन में उस युवक पर घर में घुसकर मारपीट, जातिसूचक गाली देने, गोदरेज से पैसा लेने और और जबरन नाबालिग पुत्री के अपहरण का आरोप लगाया गया था. इसे भी पढ़ें :जातिगत">https://lagatar.in/ban-on-caste-census-hearing-in-patna-high-court-on-may-9/">जातिगत

जनगणना पर रोक मामलाः पटना हाईकोर्ट में 9 मई को सुनवाई

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश और इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी ललित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कारवाई की. शनिवार को कोडरमा से उस युवक के साथ नाबालिग लड़की को बरामद किया गया. साथ ही युवक पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया. कारवाई में बरही थाना के पुलिस अवर निरीक्षक विपिन कुमार यादव, चौपारण थाना के आकाश कुमार, बरही थाना की आरक्षी हेमंती कुमारी और सशस्त्र बल शामिल थे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/congress-took-a-jibe-at-pms-road-show-said-modi-should-tell-why-40-percent-commission-was-allowed-to-flourish-in-karnataka/">लातेहार

: दस्तावेज नवीस संघ की हड़ताल जारी, 11 दिनों से काम ठप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही