Search

 
 
 

NSS स्वयंसेवकों की उपलब्धियां राज्य के लिए गौरव: राज्यपाल

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोक भवन, रांची में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के उत्कृष्ट स्वयंसेवकों से संवाद करते हुए उनकी उपलब्धियों को राज्य के लिए गौरवपूर्ण बताया.
 

Ranchi : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोक भवन, रांची में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के उत्कृष्ट स्वयंसेवकों से संवाद करते हुए उनकी उपलब्धियों को राज्य के लिए गौरवपूर्ण बताया. 

 

उन्होंने कहा कि कुछ स्वयंसेवकों को भारत की राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित होने का अवसर मिला, वहीं कई ने गणतंत्र दिवस परेड शिविर–2026 में झारखंड का प्रतिनिधित्व किया तथा राष्ट्रीय समारोहों में अतिथि के रूप में सहभागी बने. यह उनकी प्रतिबद्धता और अनुशासन का प्रमाण है.

 

राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2026 में प्रधानमंत्री के समक्ष अपने विचार रखना राज्य के लिए सम्मान की बात है. NSS का मूल मंत्र स्वयं से पहले समाज युवाओं को सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ता है. स्वच्छता, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण और आपदा राहत में उनकी भूमिका सराहनीय है.

 

उन्होंने राष्ट्रीय बैंड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कैराली स्कूल और संत जेवियर हाई स्कूल के विद्यार्थियों को बधाई दी. अंत में राज्यपाल ने स्वयंसेवकों को सम्मानित कर स्वामी विवेकानंद के संदेश के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही