Search

 
 
 

झारखंड: मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी लाने का निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.
 

Ranchi : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. 

 

उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से झारखंड के मतदाताओं के सत्यापन से संबंधित दस्तावेज प्राप्त हो रहे हैं, जिनका त्वरित जांच कर समय पर संबंधित राज्यों को प्रतिवेदन भेजना सुनिश्चित करें.

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि पुनरीक्षण शुरू होने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं. पैतृक मैपिंग के साथ अनुपस्थित, स्थानांतरित, विलोपित और डुप्लीकेट मतदाताओं की सघन जांच कर सूची अद्यतन करें. मतदाता सूची में धुंधली तस्वीर का एक भी मामला लंबित न रहे. बीएलओ अपने ऐप के माध्यम से स्पष्ट और रंगीन फोटो अपलोड करें.

 

श्री कुमार ने ECINET के बुक ए कॉल विथ बीएलओ फीचर के जरिए मतदाताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का भी निर्देश दिया. बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार सहित अन्य अधिकारी ऑनलाइन जुड़े रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही