Ranchi: राजधानी रांची के कोकर इलाके में आज दोपहर को एक कार ने ऑटो को टक्कर मार दी. इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वही ऑटे से टक्कर के बाद कार डिवाइडर से टकरा गई.
लालपुर थाना प्रभारी रूपेश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया है. इस हादसे के बाद काफी लोग सड़क पर जमा हो गए. जिससे वहीं अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस ने लोगों को हटाकर सड़क खाली कराया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.



Leave a Comment