Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चुटिया थार कांड : पढ़ाई के लिए जाना था देहरादून, अब जिंदगी की जंग लड़ रहे मां-बेटे

Ranchi: राजधानी रांची के चुटिया थाना इलाके में कल रात दस बजकर पंद्रह मिनट पर एक्सयूवी में सवार शहजादों ने एक व्यक्ति को कुचल को दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई. वहीं पांच लोग घायल हो गए. घायल एस अन्नपूर्णा नायडु और एस कुणाल नायडु निजी अस्पताल में भर्ती हैं. वे लोग जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं. ये लोग मूल रुप से पुरुलिया जिले के रहने वाले हैं. 


बीती रात को मां और बेटे अपने घर जा रहे थे, उसी दौरान नशे में धुत कार सवार ने अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें मां और बेटे गंभीर रुप से घायल हो गए. बेटे एस कुणाल नायडु पर कार चढ़ाते हुए भागने का प्रयास किया, लेकिन उसके चपेट में कई और लोग आ गए. जिसमें धर्मेंद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कई और लोग घायल हुए हैं, लेकिन दो लोगों की स्थिति सामान्य है.


पढ़ाई के लिए अगले महीने एस कुणाल नायडु जाने वाले थे देहरादून


घायल एस कुणाल बी फार्मा की पढ़ाई के लिए अगले महीने देहरादून जाने वाले थे, लेकिन बुधवार रत सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गए और निजी अस्पताल में इलाजरत हैं. इस हादसे के बाद उनके परिजन काफी चिंतित हैं.  परिजनों ने बताया कि पढ़ाई समाप्त कर मेडिकल लाइन में जाने की तैयारी कर रहे थे. लेकिन इस हादसे के बाद ठीक हो पाएंगे कि नहीं, ये नहीं कहा जा सकता है.

 

पुलिस का बयान


इस मामले में रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और गाड़ी को  को जब्त कर लिया है. चुटिया थाना प्रभारी ने बताया कि ये लोग पार्टी कर लौट रहे थे. हो सकता है कि ये लोग नशे में होंगें, जिसके बाद यह हादसा हुआ है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही