Search

 
 
 

BREAKING : झारखंड हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस अपरेश सिंह त्रिपुरा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त

 
Ranchi : झारखंड हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. झारखंड हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस जस्टिस अपरेश कुमार सिंह लम्बे समय से झारखंड हाई कोर्ट में न्यायाधीश हैं. करीब 11 वर्ष पहले उनकी नियुक्ति झारखंड हाई कोर्ट में जज के रूप में हुई थी. झारखंड हाई कोर्ट में रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण केसों की सुनवाई की और महत्वपूर्ण आदेश भी पारित किये. झारखंड हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन ने उन्हें चीफ जस्टिस बनाए जाने के बाद उन्हें नयी जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनांए दी हैं. त्रिपुरा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत महंती बीते दिनों सेवानिवृत्त हो चुके हैं. जिसके बाद ओड‍िशा हाई कोर्ट के सीनियर जज जसवंत सिंह को त्रिपुरा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया, जो आगामी 22 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं. ऐसे में पूर्व में ही कोलेजियम ने वर्तमान में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा हाई कोर्ट के मुख्य नयायाधीश के रूप में नियुक्त किया है. इसे भी पढ़ें : MRP">https://lagatar.in/liquor-being-sold-at-a-price-higher-than-mrp-who-is-responsible/">MRP

से अधिक कीमत पर बिक रही शराब, जिम्मेदार कौन ?
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही