Search

 
 
 

DGP तदाशा मिश्रा के निर्देश पर 24 जिलों में 1114 मोबाइल बरामद, लोगों को सौंपे गए

Ranchi News: जारी आंकड़ों के अनुसार, कोडरमा में सबसे अधिक 177, गिरिडीह में 105 और सरायकेला में 103 मोबाइल बरामद किए गए. पलामू में 97, सिमडेगा में 63, रामगढ़ में 61, बोकारो में 60 और साहिबगंज में 54 मोबाइल बरामद हुए. इसके अलावा रांची में 47, गुमला में 31, लोहरदगा में 9, खूंटी में 28, जमशेदपुर में 22, चाईबासा में 26, गढ़वा में 38, लातेहार में 20, धनबाद में 22, हजारीबाग में 39, चतरा में 14, दुमका में 15, देवघर में 9, जामताड़ा में 17, गोड्डा में 21 और पाकुड़ में 36 मोबाइल बरामद किए गए.
 
तदाशा मिश्रा

Ranchi News: डीजीपी तदाशा मिश्रा के निर्देश पर चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत राज्य के सभी 24 जिलों में 1114 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. CEIR पोर्टल के माध्यम से  बरामद इन मोबाइलों को 25 सितंबर को उनके मालिकों को सौंपा गया.

 

जारी आंकड़ों के अनुसार, कोडरमा में सबसे अधिक 177, गिरिडीह में 105 और सरायकेला में 103 मोबाइल बरामद किए गए. पलामू में 97, सिमडेगा में 63, रामगढ़ में 61, बोकारो में 60 और साहिबगंज में 54 मोबाइल बरामद हुए.

इसे भी पढ़ें - 

 

इसके अलावा रांची में 47, गुमला में 31, लोहरदगा में 9, खूंटी में 28, जमशेदपुर में 22, चाईबासा में 26, गढ़वा में 38, लातेहार में 20, धनबाद में 22, हजारीबाग में 39, चतरा में 14, दुमका में 15, देवघर में 9, जामताड़ा में 17, गोड्डा में 21 और पाकुड़ में 36 मोबाइल बरामद किए गए.

 

मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरों पर खुशी नजर आई. लोगों ने झारखंड पुलिस और डीजीपी तदाशा मिश्रा को धन्यवाद दिया. लोगों ने कहा कि खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद कम थी, लेकिन पुलिस की पहल से मोबाइल दोबारा मिल गया. लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही