Lagatar Desk : मुख्य चुनाव आयुक्त का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. मीडिया रिपोर्ट के आधार पर शैलेंद्र मणि त्रिपाठी नाम के वकील की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि SIR से जुड़े विभिन्न फैसले अन्य दो चुनाव आयुक्तों की सहमति के बिना लिए गए.
याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से इन सभी फैसलों को अवैध घोषित करने और मूल फॉर्म-6 को बहाल करने की मांग की है. याचिका में यह भी मांग की गई है कि 13 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने के मामले की जांच के लिए SIT गठित की जाए.
इसके अलावा याचिकाकर्ता ने CEC ज्ञानेश कुमार, IAS मनीष गर्ग, डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर और ECI की IT हेड सीमा खन्ना के खिलाफ जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कथित कर्तव्य उल्लंघन के लिए अभियोजन की मांग की है.
अब तक आपने पढ़ा...
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें







