Search

Ranchi News: छात्रों पर कार्रवाई लोकतंत्र के लिए चिंताजनक- आजसू पार्टी

Ranchi News: छात्रों के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज की घटनाओं को लेकर आजसू पार्टी ने सरकार पर निशाना साधा है. पार्टी के नेता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि रांची, हजारीबाग और गिरिडीह में छात्रों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराने के दौरान जिस तरह छात्रों पर लाठियां चलाई गईं, वह दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है.
 
देवशरण भगत, आजसू पार्टी

इसे भी पढ़ें: 

डॉ. भगत ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की नीतियों के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध करना हर नागरिक, विशेषकर युवाओं का संवैधानिक अधिकार है. छात्रों की आवाज सुनने के बजाय उन पर लाठीचार्ज करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है.

उन्होंने कहा कि झारखंड के युवा रोजगार, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और अपने भविष्य को लेकर आवाज उठा रहे हैं. सरकार को उनकी आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगों और सवालों का जवाब देना चाहिए.

आजसू पार्टी ने मांग की है कि छात्रों पर लाठीचार्ज की घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए. साथ ही दोषी लोगों और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई तत्काल बंद की जाए.

डॉ. भगत ने कहा कि झारखंड के युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता. लोकतंत्र में लाठी नहीं, बल्कि संवाद और न्याय का रास्ता अपनाया जाना चाहिए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही