Search

 
 
 

पलामू में अवैध खनन पर कार्रवाई, दो साल में 58 FIR, 20 क्रशर ध्वस्त, 1.38 करोड़ वसूला गया जुर्माना

 
Sanjeet Yadav Palamu: वर्ष 2021 और 2022 में अवैध खनन के जिलेभर में 525 मामले प्रकाश में आये. 2021 में 255 मामले आये, वहीं 2022 में 270 मामले आये. वहीं विगत दो सालों में 58 लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया. 2021 में 14 के विरुद्ध प्राथमिकी हुई, 2022 में 44 मामले दर्ज किये गए. जुर्माने की बात करें तो इन दो सालों में अवैध खनन करने वालों से एक करोड़ 38 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया. इसके अलावा प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 20 अवैध क्रशरों को ध्वस्त कर दिया. वहीं 30 क्रशरों को सील कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इसे पढ़ें- शराब">https://lagatar.in/wah-re-wah-home-delivery-was-done-by-ordering-liquor-from-courier-this-is-how-the-secret-was-revealed/">शराब

के ल‍िए क्‍या-क्‍या…कूर‍ियर से मंगाकर होती थी दारू की होम ड‍िलीवरी, ऐसे खुला राज
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/4-1-rotated.jpg"

alt="" width="1280" height="608" />

देखें वर्ष 2022 के आंकड़े

  • जनवरी से मार्च तक 93 मामले सामने आए. जिसमें 14 से अधिक लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई. साथ ही 24 लाख के करीब जुर्माना भी वसूला गया.
  • अप्रैल से जून तक 80 अवैध खनन के मामले सामने आये हैं. इसमें 21 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. साथ ही करीब 22 लाख रूपये का जुर्माना भी वसूला गया है.
  • जुलाई से सितंबर तक 135 अवैध खनन के मामले सामने आये. जिसमें 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. साथ ही 28 लाख से अधिक रूपये जुर्माना भी वसूला गया.
  • बात करें अक्टूबर से दिसंबर तक की तो इस दौरान 53 अवैध खनन के मामले सामने आये हैं. जिसमें 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. साथ ही करीब 17 लाख रुपये जुर्माना भी वसूला गया.
इसे भी पढ़ें- विश्व">https://lagatar.in/after-the-inauguration-of-the-worlds-largest-international-hockey-stadium-there-will-be-a-match-between-the-teams-of-jharkhand-and-odisha/">विश्व

के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के उद्घाटन के बाद भिड़ेगी झारखंड और उड़ीसा की टीम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही