Search

 
 
 

Ranchi News: चटकपुर में छात्रा से दुष्कर्म मामले में कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Ranchi News: ट्यूशन से लौट रही छात्रा से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस कांड में शामिल एक नाबालिग भी पकड़ाया. पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है.
 
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Ranchi News: चटकपुर में ट्यूशन से लौट रही छात्रा से दुष्कर्म मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज लोहरा (22) और  अंशु राणा (19) रुप में हुई है. इन आरोपियों के साथ एक नाबालिग को भी पुलिस ने पकड़ा है.

 

ग्रामिण एसपी गोरव गोस्वामी ने कहा कि 7 नवंबर को छोटी दिवाली के दिन पीड़िता ट्यूशन से अपने घर लौट रही थी, इसी दौरान कुछ लड़कों के द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. 

इसे भी पढ़ें:

घटना की गंभीरता को देखते हुए रातू थाना, नगड़ी थाना, दलादली थाना और पंडरा थाना की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी. इसी दौरान पुलिस को इस घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी, जिसमें कुछ नकाबपोश लड़के पीड़िता का पीछा करते दिखे. इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल रही. पकड़े गए दोनों आरोपियो को पुलिस ने जेल भेज दिया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही