Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना के नाम पर ड्यूटी नहीं करने वालों की खैर नहीं, जिला प्रशासन ने घर जाकर करायी जांच

Ranchi: जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के साथ डॉक्टर्स और अन्य मेडिकल स्टाफ का ड्यूटी के प्रति लापरवाही बढ़ती जा रही है. आये दिन डॉक्टर्स और स्टाफ के अनुपस्थित होने की सूचना मिल रही है.">http://lagatar.in">

लगातार प्रशासन के निर्देश, अपील और चेतावनी के बाद भी कई पदाधिकारी और चिकित्साकर्मी योगदान नहीं दे रहे हैं और बहाने बना रहे हैं. सोमवार को डीसी छवि रंजन के निर्देशानुसार ऐसे पदाधिकारी, डॉक्टर्स या स्वास्थ्यकर्मी जिन्होंने कोविड पॉजिटिव होने का कारण देते हुए कोविड ड्यूटी नहीं जॉइन की है उनकी कोरोना जांच की गई.

पदाधिकारी, चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी कर रहे कोविड पॉजिटिव होने का बहाना

इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर उत्कर्ष गुप्ता और प्रशिक्षु आईएएस दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नेतृत्व में गैर-जिम्मेदाराना काम करने वाले कर्मियों की जांच की गई. इसके तहत जिला पशुपालन पदाधिकारी विद्यासागर, डॉ पल्लवी शर्मा सहित अन्य के घर जाकर उनका सैंपल कलेक्ट किया गया है. ताकि उनके कोविड पॉजिटिव होने की पुष्टि की जा सके. ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि प्रशासन का मानना है कि कई ऐसे पदाधिकारी, चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी हैं जो कोविड पॉजिटिव होने का बहाना बनाकर अपने कार्यों का निष्पादन नहीं कर रहे हैं.

फोन स्विच ऑफ या पता गलत देने वाले पदाधिकारियों-डॉक्टर्स की सूची जल्द सौंपने का निर्देश

डीसी ने एसडीओ रांची को निर्देश देते हुए कहा कि जिन पदाधिकारियों, चिकित्सकों या स्वास्थ्यकर्मियों ने अपना फोन स्विच ऑफ किया है या पता गलत दिया है, उन सभी की सूची बनाई जाए. ऐसे सभी पदाधिकारियों,  चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की सूची वे बिना देर किये डीसी के कार्यालय को सौंपें ताकि जल्द से जल्द उनपर कार्रवाई की जा सके.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही