Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शोकॉज का जवाब नहीं देने पर नामकुम CHC के चिकित्सा पदाधिकारी पर कार्रवाई, प्राथमिकी दर्ज

Advertisement
Advertisement

Ranchi : जिला प्रशासन ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) नामकुम में अनुबंध पर कार्यरत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ निर्जल कुमार पर आपदा प्रबंधन अधिनियम (डीएमए) 2005, धारा - 56 और CRPC की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. डॉ निर्जल पर आपदा की घड़ी में प्रतिनियुक्त स्थल सदर हॉस्पिटल में योगदान नहीं देने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसके साथ ही योगदान नहीं देने पर डॉ निर्जल कुमार से स्पष्टीकरण भी मांगा गया था, जिसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए डीसी छवि रंजन ने सदर हॉस्पिटल के इंसिडेंट कमांडर शत्रुंजय कुमार को लोअर बाजार थाना प्रभारी को इस संबंध में पत्र लिखने का निर्देश दिया था.

9 मई को डॉ निर्जल को सदर हॉस्पिटल में किया गया था नियुक्त

आपको बता दे कि कोविड महामारी से निबटने के लिए जिला प्रशासन ने सदर हॉस्पिटल को कोविड हॉस्पिटल घोषित किया था. बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए विभिन्न जगहों से डॉक्टरो की नियुक्ति की गए थी. इसी क्रम में 9 मई को डॉ निर्जल कुमार की प्रतिनियुक्ति डिस्ट्रिक्ट कोविड हेल्थ सेंटर में की गई थी. योगदान नहीं देने पर 14 मई को पत्र में उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था, जिसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही