Search

जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने पर बीएलओ पर होगी कार्रवाई - डीसी

Ranchi: जिला प्रशासन ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और जनगणना कार्यों में लापरवाही बरतने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) पर  कार्रवाई की चेतावनी दी है. मंगलवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में समीक्षा बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि कार्य में कोताही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 

 

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण, मतदाता मैपिंग और जनगणना कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई. डीसी ने सभी निर्वाची निबंधन पदाधिकारियों (ईआरओ) और सहायक निर्वाची निबंधन पदाधिकारियों (एईआरओ) को अनमैप्ड मतदाताओं की पहचान कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर मैपिंग कार्य पूरा करने का आदेश दिया.उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए.

 

डीसी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलए, बीएलए-2, बीएलओ सुपरवाइजर और बीएलओ की बैठकें  करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बीएलओ और बीएलए-2 आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि मतदाता सत्यापन प्रक्रिया प्रभावी ढंग से पूरी हो सके. 

 

बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से बीएलओ की शिकायतें सामने आने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई और दोषी कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों को प्रतिदिन कार्यों की समीक्षा करने और शिकायतों का निष्पादन  करने को कहा. समीक्षा बैठक में जनगणना कार्यों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और प्रत्येक परिवार एवं भवन का सही विवरण दर्ज किया जाना जरूरी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//