Search

 
 
 

कम राशन देकर कार्डधारियों को धमकाने वाले डीलर पर होगी कार्रवाई

 
कार्डधारी दिगंबर प्रसाद के आवेदन पत्र पर हुई जांच Bokaro  : पीडीएस कार्डधारी दिगंबर प्रसाद के आवेदन पर जांच पत्र शुक्रवार को डीसी को चास एसडीओ ने  सौंप दिया. आवेदन पत्र में आवेदनकर्ता दिगंबर प्रसाद द्वारा लगाए गए आरोप को सही पाते हुए दुकानदार अवध बिहारी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए विभाग के वरीय अधिकारी को अग्रसारित किया गया है. बता दें कि अवध बिहारी सिंह द्वारा जून माह 2022 का राशन कार्डधारियों को नहीं दिया गया था. यही नहीं आवेदक ने यह भी आरोप लगाया था कि विक्रेता के पुत्र द्वारा कार्डधारियों को धमकी भी दी जाती है तथा डांट कर बिना राशन दिए भगा दिया जाता था. जबकि दूसरा आवेदक मनोज चौधरी द्वारा भी अवध बिहारी सिंह के विरुद्ध विभाग को शिकायत की गई थी. जिसमें कहा गया था कि मई 2022 का राशन कार्ड धारियों को नहीं दिया गया था. अभद्र व्यवहार का प्रयोग करते हुए उनके पुत्र द्वारा मनोज के पुत्र के साथ गाली गलौज कर भगा दिया गया था. तीसरे आवेदक ने भी राशन दुकानदार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि समय से दुकान नहीं खोलते हैं और वजन भी कम देते हैं और कुछ कहने पर वह मारपीट पर उतारू हो जाते हैं. आवेदन पत्रों की जांच के आलोक में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कार्यालय बोकारो के द्वारा कार्यालय पत्र 1046 द्वारा दुकानदार से स्पष्टीकरण की मांग की गई थी. परंतु दुकानदार ने स्पष्टीकरण कार्यालय को समर्पित नहीं किया. जिसके बाद एसडीओ ने जन वितरण प्रणाली विक्रेता अनुज्ञप्ति संख्या 22/85 को स्पष्टीकरण की मांग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की अनुशंसा कर दी. इसे भी पढ़ें –नियुक्ति">https://lagatar.in/discrepancies-in-the-appointment-rules-general-caste-people-studying-outside-should-also-get-the-benefit-of-employment/">नियुक्ति

नियमावली में विसंगतियां, बाहर पढ़ने वाले सामान्य जाति के लोगों को भी मिले नियोजन का लाभ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही