Search

 
 
 

होटवार जेल के तत्कालीन जेल सुपरीटेंडेंट नपे, चलेगी डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग, CM ने दी मंजूरी

 
Ranchi: होटवार जेल के तत्कालीन जेल सुपरीटेंडेंट बेसरा निशांत रॉबर्ट पर गाज गिर गई है. अब इनके खिलाफ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग चलाई जाएगी. सीएम चंपाई सोरेन ने भी इस पर सहमति दे दी है. बेसरा निशांत रॉबर्ट पर आदेश का अनुपालन नहीं करने का आरोप है. बेसरा पर लगे आरोपों की जांच रिटायर्ड आइएएस विनोद कुमार कर रहे हैं. बेसरा निशांत से 15 दिनों के अंदर बचाव के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया है. इसे पढ़ें- ट्रैफिक">https://lagatar.in/traffic-sp-appeared-in-high-court-court-said-take-care-that-ambulances-and-school-buses-do-not-get-stuck-in-jam/">ट्रैफिक

एसपी हाईकोर्ट में हुए हाजिर: कोर्ट ने कहा, एंबुलेंस और स्कूल बसें जाम में न फसें इसका ध्यान रखें

क्या है पूरा मामला

राज्य सरकार ने तत्कालीन जेल अधीक्षक होटवार बेसरा निशांत राबर्ट को दिसंबर में अपने कार्यो के साथ धनबाद मंडल जेल का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया था. लेकिन उन्होंने जेल का प्रभार लेने में असमर्थता जतायी थी. कहा था कि धनबाद जेल काफी संवदेनशील है. उन्हें विभागीय कार्यों के केस के लिए कई बार कोर्ट भी जाना पड़ता है. रांची जेल में भी काफी कार्य हैं. हालांकि, सरकार ने इसके बाद उन्हें रांची जेल से हटा कर हजारीबाग कारा प्रशिक्षणालय में भेज दिया था. इसे भी पढ़ें-  HC">https://lagatar.in/hcs-instructions-keep-the-road-from-lalpur-chowk-to-distillery-bridge-empty-corporation-should-take-care-that-there-is-no-encroachment/">HC

का निर्देश: लालपुर चौक से डिस्टिलरी पुल तक सड़क खाली रखें,अतिक्रमण ना हो, इसका ध्यान रखे निगम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही