Search

 
 
 

री-एडमिशन के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसूली की शिकायत पर होगी कार्रवाई: लातेहार DC

उपायुक्त ने जिले के अभिभावकों से अपील की कि यदि उनसे विद्यालयों में  री-एडमिशन या किसी अन्य मद में अनावश्यक शुल्क की मांग की जाती है, तो इसकी सूचना जन हेतु पोर्टल हेल्पलाइन नंबर 6287399707 पर जिला प्रशासन को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.
 

Latehar : उपायुक्त ने जिले के अभिभावकों से अपील की कि यदि उनसे विद्यालयों में  री-एडमिशन या किसी अन्य मद में अनावश्यक शुल्क की मांग की जाती है, तो इसकी सूचना जन हेतु पोर्टल हेल्पलाइन नंबर 6287399707 पर जिला प्रशासन को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. उन्होंने कहा कि यदि किसी विद्यालय द्वारा री-एडमिशन के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत मिलती है तो संबंधित विद्यालय के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

बुधवार को उपायुक्त  उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिले के सभी निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपायुक्त् ने कहा कि शिक्षा एक संवेदनशील विषय है और इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता या आर्थिक शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सभी विद्यालयों को पारदर्शिता बनाए रखने एवं निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त किसी भी प्रकार की राशि नहीं लेने का निर्देश दिया गया.

 

उपायुक्ती ने सभी निजी विद्यालयों को निर्धारित मानकों का पालन करने एवं छात्रों को गुणवत्तायुक्तउ  शिक्षा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि किसी भी विद्यालय द्वारा अवैध शुल्क वसूली नहीं की जाएगी. उन्हों ने विद्यालय शुल्क समिति का गठन करने एवं 10 अप्रैल तक इसकी सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
 

बैठक में परिवहन व्यवस्था को लेकर भी निर्देश दिए गए. स्कूल वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को नहीं बैठाने, निर्धारित मानकों के अनुरूप वाहनों का संचालन करने तथा सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया. विद्यालयों में अग्नि सुरक्षा (Fire Safety) एवं वाटर सप्लाई से संबंधित सभी आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

 

बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन व नीजि विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही