Search

 
 
 

गिरिडीह : लेढ़वा पहाड़ी जंगल में मिला महिला का अधजला शव, जांच में जुटी पुलिस

जिले के लोकायनयनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लेढ़वा पहाड़ी जंगल में सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. बुधवार की सुबह कुछ राहगीरों की नजर जब सड़क किनारे पड़े जले हुए शव पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय लोगों और पुलिस को दी.
 

Giridih: जिले के लोकायनयनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लेढ़वा पहाड़ी जंगल में सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. बुधवार की सुबह कुछ राहगीरों की नजर जब सड़क किनारे पड़े जले हुए शव पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय लोगों और पुलिस को दी.

 


देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. शव जला हुआ होने के कारण उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है. स्थानीय लोग अपने स्तर से महिला की शिनाख्त करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है. सूचना मिलते ही लोकायनयनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी. 

 

पुलिस ने आसपास के इलाके में सर्च अभियान भी चलाया है, ताकि कोई अहम सुराग मिल सके. घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया जा रहा है. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला की कहीं और हत्या करने के बाद शव को पहचान छुपाने के उद्देश्य से जलाकर यहां फेंका गया है. 

 

हालांकि पुलिस इस संबंध में अभी कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रही है. पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कर रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है.  इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. वहीं, पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही