Search

 
 
 

पलामू : वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहा सब्जी विक्रेता, 9 पर FIR

पिपराटांड़ इलाके में सोमवार को हमले में घायल सब्जी विक्रेता अब्दुल बारीक मियां रिम्स में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. मंगलवार को उनकी मौत की खबर तेजी से फैली थी. हालांकि बाद में यह अफवाह साबित हुई. फिलहाल वे रिम्स में वेंटिलेटर पर इलाजरत है.
 

Medininagar : पिपराटांड़ इलाके में सोमवार को हमले में घायल सब्जी विक्रेता अब्दुल बारीक मियां रिम्स में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. मंगलवार को उनकी मौत की खबर तेजी से फैली थी. हालांकि बाद में यह अफवाह साबित हुई. फिलहाल वे रिम्स में वेंटिलेटर पर इलाजरत है.

 

जानकारी के अनुसार अब्दुल बारीक मियां के ही गांव के तालिब आलम बाजार में मुर्गा खरीदने आए थे. इसी दौरान उनका किसी व्यक्ति से विवाद हो गया. तालिब के मौके से फरार होने पर उन्हीं लोगों ने तालिब के गांव के होने के कारण अब्दुल बारीक मियां पर हमला कर दिया.

 

हमलावरों ने लाठी और डंडों से अब्दुल बारीक मियां की बेरहमी से पिटाई कर दी थी. हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें पहले MMCH में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक होने पर उन्हें रिम्स रेफर किया.

 

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. पिपराटांड़ थाना के एसआई रामेश्वर बारी ने बताया कि तालिब आलम के बयान पर इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही