Search

 
 
 

गिरिडीह : तेल टैंकर ने स्कूटी को मारी टक्कर, बेटे की मौत, मां घायल

डुमरी थाना क्षेत्र के घुटवाली के समीप मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और लोगों में आक्रोश फैल गया.
 

Giridih : डुमरी थाना क्षेत्र के घुटवाली के समीप मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और लोगों में आक्रोश फैल गया.

 

मिली जानकारी के अनुसार, निमियाघाट थाना क्षेत्र के महुआटांड़ निवासी महेंद्र महतो की पत्नी लक्ष्मी देवी (26) अपने पुत्र नीरज कुमार (12) और दो वर्षीय पुत्री नित्या कुमारी के साथ स्कूटी से डुमरी की ओर आ रही थीं.इसी दौरान घुटवाली के पास पीछे से तेज रफ्तार तेल टैंकर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी.

 

हादसे में नीरज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां लक्ष्मी देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं. छोटी बच्ची नित्या को मामूली चोटें आई हैं.स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेफरल अस्पताल डुमरी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया.

 

 लक्ष्मी देवी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर को जब्त कर लिया. वहीं, अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही