Search

 
 
 

Corona update : एक्टिव केस घटकर 10 हजार पहुंचा, मिले 823 नये मरीज, 13 लोगों की गई जान

 

Ranchi :  झारखंड के लिए राहत भरी खबर है. राज्य में संक्रमित मरीजों से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दिया है. 24 घंटे के अंदर कोरोना के 823 नए मामले सामने आए है. राज्य में मौत का आंकड़ा भी कम हुआ है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड के विभिन्न जिले के 13 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है. वहीं कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या 1647 है. राज्य भर में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर आंकड़ा 10946 पर पहुंच गया है. वहीं मौत का आंकड़ा 4958 पर पहुंच गया है.

 रांची में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा घटकर तीन हजार  पहुंचा

राजधानी रांची के लोगों को कोरोना से आज राहत मिली है. रांची में कोरोना के 104 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि राहत इस बात की है कि नए संक्रमित मरीज से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं. रांची में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 334 है. वर्तमान में संक्रमित मरीजों के आंकड़े भी घटे है. यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 2 हजार के पार है. रांची में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 2887 है. वहीं रांची में 04 लोगों ने कोरोना के कारण दम भी तोड़ दिया है. दूसरे पायदान पर झारखंड का पूर्वी सिंहभूम जिला है. यहां कोरोना के 101 नए मामले सामने आए है. इस जिले में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 730 पर पहुंच गया है. जबकि यहां 03 लोगों ने कोरोना के कारण दम भी तोड़ दिया है. कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या 245 है।.

झारखंड कि इन जिलों में मिले इतने संक्रमित

बोकारो में 31, चतरा में 10, देवघर में 50, धनबाद में 45, दुमका में 20 पूर्वी सिंहभूम में 101, गढ़वा में 18, गिरिडीह में 23, गोड्डा में 12, गुमला में 34, हजारीबाग में 32, जामताड़ा में 16, खूंटी में 16, कोडरमा में 41, लातेहार में 56, लोहरदगा में 39, पाकुड़ में 04, पलामू में 23, रामगढ़ में 24, रांची में 104, साहेबगंज में 06, सरायकेला में 56, सिमडेगा में 34, पश्चिमी सिंहभूम में 28 मरीज मिले है.

इन जिलों में हुई मौत

धनबाद में 01, पूर्वी सिंहभूम में 03, गुमला में 01, लातेहार में 01, पलामू में 01,रामगढ़ में 01 रांची में 04, सिमडेगा में 01 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही